हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड की स्थापना 9 नवम्बर,1967 को हुई थी । यह भारत की एकमात्र शीर्षस्थ एकीकृत बहु इकाई ताम्र उत्पादक कंपनी है जो ताम्र कैथोड, निरंतर ढलाई वायर रॉड और वायर बार के खनन, सज्जीकरण, प्रगालन, परिष्करणन और निर्माण के बहुत सारे कार्य करती है ।